Salumber: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 4 सितंबर को
सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 4 सितंबर को
सलूंबर 3 सितंबर। जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 4 सितंबर, गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया माह सितंबर 2025 के प्रथम गुरूवार दिनांक 04.09.2025 को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की जाएगी। मुख्य सचिव द्वारा राज्य स्तर से वी.सी. के माध्यम से प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक पर्यवेक्षण किया जायेगा।
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में वी.सी. के माध्यम से राज्य स्तर से संवाद हेतु जैताना (झल्लारा) / कूण (लसाडिया) / सेपुर (सराडा) ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है,जिला कलक्टर अवधेश मीना सेपुर (सराडा) ग्राम पंचायत से वी.सी. से जुडेगें तथा जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
