Salumber: चावंड जनजातीय छात्रावास का औचक निरीक्षण

एसडीएम सराड़ा आकांक्षा दुबे ने किया निरीक्षण 

 | 

सलूंबर 9 अगस्त 2025। एसडीएम सराड़ा आकांक्षा दुबे द्वारा उपखण्ड क्षेत्र में चावण्ड में राजकीय आदिम जाति सेवक संघ जयपुर द्वारा संचालित अनुदानित जनजातीय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया। 

छात्रावास के कमरों, रसोईघर एवं शौचालय का निरीक्षण किया गया। कमरों और परिसर में साफ सफ़ाई का अभाव पाया गया जिसके लिए संबंधित कार्मिक को निर्देशित किया। रसोईघर में नाश्ते और भोजन की व्यवस्था और गुणवत्ता की जाँच की गई और तुरंत सुधार हेतु कठोरता से निर्देश दिए गए ।

पूर्व में भी जिला प्रशासन के निर्देशन में सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों और आँगनबाड़ी केन्द्रों का सघन निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी, सहायक अभियंता, तहसीलदार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पीईईओ की टीम ने किया ताकि भवनों की जर्जर स्थिति का आंकलन कर उचित कार्यवाही की जा सके।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal