Salumber:अल्पसंख्यक छात्राओं को स्कूटी योजना

सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Salumbhar Prepares for Prime Minister Modi’s Banswara Visit & Special Voter List Revision

News-अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं से स्कूटी योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31अक्टूबर तक

सलूंबर 10 अक्टूबर 2025 । अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनान्तर्गत आवेदन 23.09.2025 से 31.10.2024 तक स्वीकार्य है। आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित आवेदन पत्र ऑनलाईन भरकर निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 

ऑनलाईन आवेदन करने हेतु विस्तृत विवरण https://hte.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है। अतः अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) की 12 वीं उत्तीर्ण छात्राएं स्कूटी योजना 2025-26 हेतु नियमानुसार आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकती है। यह जानकारी खुशबू शर्मा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उदयपुर ने दी।