Salumber: सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती केम्प आयोजन

सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 

News-बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती केम्प आयोजन

सलूंबर 29 सितंबर। GDX सिक्योरिटी ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत 150 सुरक्षा जवान एवं  एवं 20 सुपरवाईज़र भर्ती हेतू शिविर आयोजित किया जा रहा है।

3 अक्टूबर को पंचायत समिति जयसमन्द, 6 अक्टूबर को पंचायत समिति सराडा, 7 अक्टूबर को पंचायत समिति सेमारी, 8 अक्टूबर को पंचायत समिति झल्लारा, 9 अक्टूबर को पंचायत समिति लसाडिया, 10 अक्टूबर को पंचायत समिति सलूंबर में प्रातः11बजे से सायं 3 बजे तक भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा। 

इच्छुक युवक जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र- 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी., वजन 52 से 90 किलो, एवं सुपरवाईज़र हेतु- बीए+ कम्प्यूटर उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊँचाई 172 सेमी. वजन 55 से 80 किलो हो वे सभी अपनी 10 वी पास की अंकसूची एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ स्वयं पंचायत समिति सभागार में उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते हैं। 

इस भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी स्वयं उपस्थित होकर आफलाईन आवेदन कर सकते है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाईल नंबर  9289153551,9799414022 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

चयनित युवाओं को GDX ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर परीचौक मेट्रो स्टेशन, के पास एनआईएमटी कालेज प्रांगण में स्थित सेंटर में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ राजस्थान गुजरात के बड़े-बड़े ओद्योगिक क्षेत्रों में 18,000 से 20,000 तक के मासिक सेलरी के साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी के साथ ही PF ,पेंशन, जीवन बीमा, फेमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, लोन की सुविधा ,प्रमोशन जैसे अनेकानेक सुविधाओ के साथ ड्यूटी दौरान रहने व खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएगी।

News-नवीन सहकारी सुपर मार्केट का करेंगे शुभारंभ

सलूंबर 29 सितंबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार लिमिटेड उदयपुर के नवीन सहकारी सुपर मार्केट सलूंबर का शुभारंभ कल 30 सितंबर को गौतम कुमार दक राज्य मंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के द्वारा किया जाएगा। 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि चुन्नीलाल गरासिया राज्यसभा सांसद एवं डॉ मन्नालाल रावत सांसद उदयपुर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शान्ता अमृत लाल मीणा एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ममता कुंवर जिला प्रमुख उदयपुर, पुष्कर तेली उप जिला प्रमुख, जिला कलेक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, प्रमोद सामर पूर्व अध्यक्ष थोक भंडार उदयपुर एवं प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, परमानंद मेहता अध्यक्ष केवीएसएस सलूंबर, शंकर लाल अध्यक्ष केवीएसएस सराडा, दुर्गा प्रसाद पूर्व अध्यक्ष केवीएसएस सराडा, कैलाश गांधी सदस्य आमसभा वार्ड सलूंबर उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:15 बजे डाल चौराहा सलूंबर में किया जाएगा। यह जानकारी ओंकार लाल बुनकर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी विभाग सलूंबर ने दी।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal