Salumber: सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर भर्ती शिविर 10 सितंबर को सेमारी में
News-सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर भर्ती शिविर 10 सितंबर को सेमारी में
सलूंबर 9 सितंबर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती कैंप का आयोजन 8 सितंबर से ज़िले की पंचायत समितियों मे आयोजित किए जा रहे हैं, 10 सितंबर को सलूंबर ज़िले की सेमारी पंचायत समिति मे शिविर आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी पंचायत समिति के अभ्यर्थी किसी भी पंचायत समिति मे लगने वाले शिविर में भाग ले सकते हैं,भर्ती केम्प का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
कमांडेंट राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।
चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स, जोधपुर आईटीआई, बाड़मेर माइंस, जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल, सिंघानिया यूनिवर्सिटी उदयपुर, मारुति गुजरात, RCM भीलवाड़ा, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट,जेके लक्ष्मी सीमेंट जैतारण, अस्पताल,धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी l
सुरक्षा जवान को 14 हजार से 22 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 18 हजार से 28 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ , पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9694371137, 70737449 पर संपर्क कर सकते हैं।
News-मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर
सलूंबर,9 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ममता जाखड़ ने बताया कि पात्र आवेदक विभागीय वेबसाइट पर योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया 2024 एवं सत्र 2025-26 से यथा संशोधित प्रावधानों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने के अवसर होनहार पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा।
ममता जाखड़ ने बताया कि बताया कि योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स जैसे आरएसएसबी एवं आरपीएससी द्वारा आयोजित जिसमें समस्त प्रकार की परीक्षा / कोर्स जिसमें कनिष्ठ सहायक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, रीट, कांस्टेबल, रेलवे, बैकिंग, क्लेट, आरएएस, आईएस मेडिकल प्रवेश एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।
सहायक निदेशक ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन श्रेणी का सदस्य तथा राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम हो या जिनके माता-पिता राजकीय कार्मिक पर पे मैट्रिक्स का अधिकतम लेवल-11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से करवाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से प्रत्येक वर्ग तथा परीक्षा के लिए निर्धारित सीट का चयन राज्य स्तर पर जारी मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है। पात्र विद्यार्थी एसजेएमएस पोर्टल पर अनुप्रति पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
सहायक निदेशक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जनाधार, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य वांछित जानकारी तथा राज ई-वॉल्ट/डिजी लॉकर में 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाओं का डेटा अपलोड एवं अद्यतन कर लेवें ताकि पोर्टल पर ऑटो-फेच हो सके तथा बिना किसी परेशानी के सहजता से आवेदन ऑनलाईन किया जा सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध हैं तथा समाज कल्याण विभाग सलूंबर से संपर्क कर सकते है।
#Jobs #SecurityGuardRecruitment #RajasthanEmployment #AnupratiCoachingYojana #SISSecurity #GovernmentJobPreparation #SalumberNews #UdaipurTimes
