फतहपुरा चौराहा, उदयपुर: डंपर की टक्कर से महिला घायल हुई
उदयपुर, 7 अप्रैल 2026। शहर के फतहपुरा चौराहे पर एक हादसे में एक डंपर ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर के पास थूर गाँव की 58 वर्षीय निवासी भावना देवी को एक डंपर ने उस वक्त टक्कर मारी, जब वे अपने बेटे को उसकी दुकान पर भोजन देने जा रही थी।
भावना देवी अपने बेटे को टिफ़िन देने जा रही थी, तब एक डंपर ने उन्हे टक्कर मारी और टक्कर से उनका एक पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया और वे सड़क पर गिर गईं। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने महिले को चिकित्सालय पहुंचाने बाबत एम्बुलेंस को फोन किया मगर एम्बुलेंस आधे घंटे के बाद आई। इस बीच महिला का बेटा लखन मौके पर आ गया और मौक़े पर मौजूद लोग एम्बुलेंस आने की देरी को लेकर एवं नियम विरुद्ध चौराहे पर चले रहे डंपर को लेकर काफी आक्रोशित हुए और डंपर चालक पर कार्यवाही की गुहार लगाई।
नियमों के अनुसार इस क्षेत्र में दिन के समय ट्रक, बस और डंपर जैसे भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। अंबामाता थाने के CI से मिली जानकारी के अनुसार डंपर एवं चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। महिला फिलहाल शहर के MB चिकित्सालय में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया की खबर लिखे जाने तक महिला के परिवार की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। पुलिस ने बताया की रिपोर्ट लिखवाते ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
#UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #Fatehpura #UdaipurAccident #BreakingNews #LocalNews #MBHospital #TrafficViolation #UdaipurUpdates #RajasthanPolice
