Udaipur Local News: "Sundays On Cycle" के ज़रिए उदयपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ट्राफिक अनुशासन का निर्देश दिया
UdaipurTimes, 29 November 2026 | Udaipur Police News: उदयपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एवं मुकुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्गदर्शन में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा फिट इंडिया के 100वें संस्करण के अवसर पर आज प्रातः उदयपुर ज़िले के सभी थानों व पुलिस लाइन में ”संडेज ऑन साइकिल“ का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

आज प्रातः 6ः30 बजे से 7ः30 बजे के बीच जिले के समस्त थाना क्षेत्रों तथा पुलिस लाइन में लगभग 01 से 05 किलोमीटर के निर्धारित मार्गों पर साइकिल रैली का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कार्मिक सम्मिलित हुए। यह आयोजन थानों में संबंधित वृŸााधिकारियों व थानाधिकारियों के समन्वय में संपन्न कराया गया। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, मार्गों पर चेक पॉइंट, पेयजल व आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतिभागियों व आमजन को नियमित फिटनेस, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित साइकिलिंग के प्रति जागरूक किया गया। Udaipur Local News