उदयपुर में दिसंबर तक चलेंगी 50 नई सिटी बसें

PM ई-बस सेवा का विस्तार
 | 

उदयपुर 26 नवंबर 2025। शहर को दिसंबर अंत तक PM E-Bus सेवा योजना के तहत उदयपुर शहर में 50 नई बसों के संचालन को तैयारियों को गति देने के लिए नए मार्ग के विस्तार पर मंथन किया गया। 

उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (UCTSL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में रुट विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। 

उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (UCTSL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने बताया कि PM E-Bus सेवा योजना के तहत मिली 50 बसों के सुचारु रूप आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RTO द्वारा प्रमाणित मार्ग पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। 

यह होंगे संभावित रुट 

बैठक में शहर के बाहरी व् ग्रामीण क्षत्रो में काया, कविता, घनौली तक सिटी बस सेवा के विस्तार पर सहमति बनी।  इन रूटों पर आईटी बसों के संचालन से शहर के आसपास तथा ग्रामीण क्षेत्रो में आवागमन के साधन मिल पाएंगे। विद्यार्थियों और श्रमिक वर्गों को नियमित परिवहन उपलब्ध हो सकेगा। हालाँकि चयनित मार्गो पर अंतिम रूप जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में होने वाली आगामी बैठक में दिया जाएगा। इसके बाद रुट की भौतिक जांच, बस स्टॉप की फिल्ड विजिट एवं समय सारिणी तैयार की जाएगी।  

बैठक में UDA आयुक्त राहुल जैन, परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्कर्मा, RIICO, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजद थे।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurUpdates #RajasthanNews #PMEBusService #ElectricBus #SmartCityUdaipur #UCTSL #UdaipurTransport #RuralConnectivity #Kaya #Kavita #Ghanauli 

Source: Media Reports