प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी
उदयपुर 24 फ़रवरी 2026। ज़िले में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात से ही शहर में निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। जो बसें सामान्य दिनों में सड़कों पर दौड़ती नजर आती थीं, वे आज बस स्टैंड पर खड़ी रहीं। बसों के नहीं चलने से यात्रियों को मजबूरन रोडवेज बसों और रेलगाड़ियों का सहारा लेना पड़ा।
उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर कुछ बसों के सवारियां लेकर जाने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेवल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बसों को खाली करवा दिया। हड़ताल को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने सख्ती दिखाई।
इधर, उदयपुर में ट्रेवल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उदयापोल स्थित तोप के सामने तंबू लगाकर धरना शुरू कर दिया। पदाधिकारी रातभर वहीं रुके और दिनभर आंदोलन जारी रखा। हड़ताल के कारण शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही और यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurStrike #BusStrike #TaxiStrike #TransportNews #RajasthanTransport #UdaipurUpdates #HighwayNews #TravelNews #LocalNews #CommuterAlert
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
