geetanjali-udaipurtimes

पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुझावों पर हुई विस्तृत चर्चा

उदयपुर में सम्पर्क सभा आयोजित
 | 

उदयपुर 2 दिसंबर 2025। रिजर्व पुलिस लाइन उदयपुर में सोमवार को सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव ने की। सभा में जिले के विभिन्न थानों, कार्यालयों और पुलिस इकाइयों में कार्यरत अधिकारी व कार्मिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्पर्क सभा के दौरान ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता हर्ष रत्नू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लखमन राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ माधुरी वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

सभा में पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताओं को प्रस्तुत किया गया। महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और कार्मिकों को समाधान का भरोसा दिलाया।

IG ने पुलिस आचरण, नियमों और कार्यप्रणाली पर भी मार्गदर्शन देते हुए अधिकारियों व जवानों को अनुशासनपूर्वक ड्यूटी निभाने और आमजन से संवाद मजबूत कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा कर भविष्य में भी समर्पण व निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी।

ज़िला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने सम्पर्क सभा में आईजी उदयपुर रेंज का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों को विभाग की स्वच्छ छवि बनाए रखने, उच्च आचरण अपनाने और ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।

सम्पर्क सभा के बाद आईजी ने संचित निरीक्षक कार्यालय पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं की भी सुनवाई की और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #SamparkSabha #PoliceLineUdaipur #UdaipurUpdates #RajasthanNews #LawAndOrder #PoliceDepartment #UdaipurRange