UDA द्वारा e-Lottery का आयोजन 18 दिसंबर को

लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी
 | 
UDA Udaipur e-Lottery 2025 – 1109 Residential Plots

उदयपुर 10 दिसंबर 2025। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा कुल 1109 आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसंबर को प्रातः 11 बजे सामुदायिक केन्द्र, साउथ एक्स्टेंशन, बलीचा उदयपुर में  किया जाएगा। 

UDA आयुक्त राहुल जैन बताया कि ई- लॉटरी पूर्णतः ऑनलाईन माध्यम से, पूर्ण पारदर्शिता के साथ ज़िला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य ज़िला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की जायेगी। 

आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर ई- लॉटरी की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते हैं। लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। सफल आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन का शिड्यूल प्राधिकरण की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी।

#Udaipur #UDAUdaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #ULBUpdates #HousingLottery #ELottery #UDAPlots #BalichaUdaipur #UrbanDevelopment #UdaipurUpdates