जाखम बाँध से जयसमंद झील में डायवर्ट होगा पानी
उदयपुर 31 जनवरी 2026 । विश्वविख्यात जयसमंद झील को अब जाखम बाँध से पानी लाने की परियोजना की अब तेज़ हो गई है। इस परियोजना से न केवल किसानो बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।
प्रदेश सरकार ने नाबार्ड और निजी कंपनी के माध्यम से परियोजना का सर्वे शुरू कर दिया है। यह सर्वे पिछले तीन महीने से जारी है। छह माह के भीतर प्री फिज़िब्लिटी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपी जाएगी।
परियोजना के तहत जाखम बांध से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी में ग्रेविटी लाइन के माध्यम से जयसमंद झील तक पानी लाया जाएगा। इसके बाद पंपिंग सिस्टम के ज़रिये पानी को राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा ज़िलों में डायवर्ट किया जाएगा। जयसमंद झील का पानी बड़गांव और मातृकुंडिया बाँध तक भी पहुंचाने की योजना है।
जाखम बाँध से बरसात के दौरान व्यर्थ बहने वाला पानी डायवर्ट किया जाएगा ताकि जल संरक्षण हो सके। इस योजना से 122 गाँवो में जल सुरक्षा और सिंचाई सुविधा मज़बूत होगी।
Source: Media Reports
#JakhamDam #JaisamandLake #UdaipurNews #RajasthanWaterProject #WaterConservation #IrrigationProject #RuralDevelopment #Udaipur #Rajsamand #Chittorgarh #Bhilwara #Salumber #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOffiical
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
