अर्थ के डॉ अरविंदर सिंह ने कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में मुख्यमंत्री से पाया सम्मान

अर्थ ने पहली बार उदयपुर व राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्लिनिकल सौन्दर्य सम्बन्धी सुविधाएं उपलब्ध करवाईं

 | 
Best Cosmetic Clinic in Udaipur Best Beauty Clinic in Rajasthan Doctors of Udaipur

अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री, माननीय श्री अशोक गहलोत द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. सिंह को यह सम्मान उनके चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।  डॉ. सिंह ने अभी हाल ही में क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी यानी क्लीनिकल सौंदर्य शास्त्र में भी महारत हासिल की है।  डॉ. अरविंदर ने कनाडा से कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में योग्यता प्राप्त की और इसके अलावा उन्होंने स्वीडन,जर्मनी, तथा अमेरिका से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट्स प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया। डॉ सिंह ने हाल ही में अमेरिकन बोर्ड से भी कोस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल की।  डॉ अरविंदर ने अर्थ स्किन व फिटनेस को भारत का पहला क़्वालिटी प्रमाणित सेंटर होने का प्रमाणपत्र प्राप्त कर उदयपुर व राजस्थान का गौरव भी बढ़ाया।  

डॉ अरविंदर ने बताया कि मेडिकल लेज़र, एंटी एजिंग, प्लाज्मा, पीआरपी थेरेपी, बोटॉक्स, फिलर, बिना सर्ज़री फेस लिफ्ट व बॉडी शेपिंग जैसे एडवांस ट्रीटमेंट अब उदयपुर व राजस्थान में उपलब्ध है।  सितंबर तक जयपुर में नई एडवांस अर्थ स्किन की शाखा खोली जाएगी। शीघ्र ही डॉ सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ एस्थेटिक मेडिसिन, कॉस्मेटोलॉजी व लेज़र नाम की वर्चुअल तथा क्लासरूम ट्रेनिंग प्रारम्भ करने जा रहे हैं, जिससे की राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल तथा नोनमेडिकल छात्रों को रोज़गार परक कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएँगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News