उदयपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की घोषणा

फतह सिंह राठौड़ शहर जबकि देहात के लिए रघुवीर मीणा की घोषणा  
 | 
congress

उदयपुर 22 नवंबर 2025। राजस्थान में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से जारी की गई सूची में उदयपुर शहर के अध्यक्ष पद पर फतह सिंह राठौड और देहात अध्यक्ष के लिए रघुवीर मीणा के नाम की घोषणा की गई। 

देहात अध्यक्ष को लेकर चल रहे घमासान के बीच रघुवीर मीणा का नाम सामने आने के बाद कुछ कांग्रेसियो ने इसका विरोध भी किया लेकिन पार्टी ने दरकिनार करते हुए ​अपने दिग्गज नेता को मौका दिया है वहीं शहर अध्यक्ष के लिए फिर से फतह सिंह पर भरोसा जताया है।

इसी प्रकार उदयपुर संभाग में भीलवाड़ा देहात के लिए राम लाल जाट, भीलवाड़ा शहर के लिए शिवराम खटीक के नाम की घोषणा की गई जबकि चितोड़गढ़ का जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया को नियुक्त किया गया है।  

वागड़ अंचल में बांसवाड़ा के लिए अर्जुन सिंह बामणिया, डूंगरपुर के लिए गणेश घोघरा और सलूंबर के लिए परमानन्द मेहता के नाम की घोषणा की गई है। 

देखे प्रदेश की सूची 

congress

congress