कांग्रेस ने उदयपुर और आसपास की सीट से चुनावी उम्मीदवार आमंत्रित किये


कांग्रेस ने उदयपुर और आसपास की सीट से चुनावी उम्मीदवार आमंत्रित किये 

गौरव वल्लभ पंत ने उदयपुर शहर, जगदीश राज श्रीमाली ने मावली के साथ उदयपुर शहर से जताई दावेदारी, दिनेश खोड़निया ने अब तक नहीं किया आवेदन  

 
congress

उदयपुर 23 अगस्त 2023। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने विधानसभा वार चेहरे खोजने के लिए कवायद शुरू कर दी है। कल ब्लॉक स्तर पर दावेदारों के नाम आमंत्रित किये गए। उदयपुर जिले की आठों विधानसभा के लिए कुल 74 जनों ने ब्लॉक में अपनी दावेदारी जताई है। उदयपुर शहर विधानसभा सीट से 28 तो मावली में 15 व झाड़ोल में 14 कार्यकर्ताओ ने अपनी दावेदारी पेश की है।

उदयपुर शहरविधानसभा (सामान्य) सीट के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा गिरिजा व्यास के भाई पूर्व शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी दावेदारी की है लेकिन सबसे अधिक चर्चाओं में रहने वाले चेहरे मुख्यमंत्री के नजदीकी एवं सागवाड़ा से आने वाले दिनेश खोड़निया की दावेदारी नहीं आने को लेकर कांग्रेस के बीच चर्चा का विषय रहा। हालाँकि अभी आवेदन करने के लिए और समय बाकी है। 

सलूंबर विधानसभा से कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उनकी पत्नी पूर्व विधायक बसंती के साथ ही उनके सामने पिछले चुनाव में बागी चुनाव लड़ चुकी रेशमा मीणा ने भी दावेदारी पेश की है।

सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली ने मावली व उदयपुर शहर दोनों सीट से दावेदारी पेश की है। वल्लभनगर से सीटिंग एमएलए प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत व खेरवाड़ा से दयाराम परमार ने दावेदारी पेश की है।

शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक बैठक में ज़िला प्रभारी चांदमल जैन, विधानसभा प्रभारी असरार अहमद, शहर अध्यक्ष फ़तह सिंह राठौड़, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, राव कल्याण सिंह, हरीश शर्मा, अरुण टांक के साथ रणनीति बना कर ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा व बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने आवेदन लिए।

प्राप्त जानकारी के अगर किसी ने आवेदन ब्लॉक में नहीं कर पाए तो वे 25 से 27 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी को सीधे आवेदन कर सकते है।

उदयपुर शहर (सामान्य) से दावेदारी पेश करने उम्मीदवार 

यह भी पढ़े

गौरव वल्लभ पंत, गोपाल शर्मा, जगदीशराज श्रीमाली, पंकज शर्मा, दिनेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, अजय पोरवाल, दीपक सुखाड़िया, बाबूलाल जैन, गिरीश भारती, दौलतराम साहू, डा अनूज शर्मा, रियाज हुसैन, गोपाल नागर, नजमा मेवाफरोश, मदन पंडित, ​केके शर्मा, सीमा चोर्डिया, ​शिप्रा उपाध्याय, रवीन्द्र पाल सिंह कप्पू, अजय जैन, भावेश चौधरी, मनीष श्रीमाली, पंकज पोखरना, देवेन्द्र कुमार माली, कुणाल प्रभाकर, वालू सालवी, गुणवंती जोशी शामिल है। 

मावली (सामान्य)

राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली, पुष्करलाल डांगी, गोवर्धन सिंह चौहान, नरेंद्र चंडालिया, जीत सिंह चुंडावत, सुरेश सुथार, राजेंद्र गोखरू, भंवरलाल गुर्जर, कामिनी गुर्जर, डॉ महेश त्रिपाठी, निरंजन चौधरी, गोपाल सिंह चौहान, मोहन जाट, लव कुमार पुरोहित, कमल डांगी ने दावेदारी जताई है।   


वल्लभनगर (सामान्य) से वर्तमान विधायक प्रीति शक्तावत, कुबेर सिंह चावड़ा और कुंदन सिंह कछेर ने दावेदारी पेश की है। 

खेरवाड़ा विधानसभा (आरक्षित) से वर्तमान विधायक डॉ दयाराम परमार, बंशीलाल मीणा एवं कालूराम मीणा ने दावेदारी पेश की है। 

सलूंबर (आरक्षित) से रघुवीर सिंह मीणा, बसंती देवी मीणा ( रघुवीर सिंह मीणा की धर्मपत्नी), पिछली बार निर्दलीय और बागी रहकर चुनाव लड़ चुकी रेशमा मीणा, कन्हैया लाल मीणा, गौतम लाल मीणा, नगराज मीणा ने दावेदारी पेश की है। 

उदयपुर ग्रामीण (आरक्षित) से विवेक कटारा और शारदा रोत ने दावेदारी पेश की है। 

गोगुंदा (आरक्षित) डॉ मांगीलाल गरासिया, सवाराम गमेती और शारदा रोत ने दावेदारी पेश की है। 

झाडोल (आरक्षित) से पूर्व विधायक हीरालाल दंरागी, पिछली बार के उम्मीदवार सुनील कुमार भजात, शंभू लाल कसूता, विजय प्रकाश वडेरा, सदन कुमारी दंरागी, राधा देवी परमार, प्रकाश चंद्र डूंगरी, हेमंत कुमार गरासिया, पुष्कर लाल डामोर, नानालाल गरासिया, रूपलाल वाहिया, शांतिलाल खोखरिया, प्रकाश चंद्र वडेरा और राम सिंह गरासिया ने दावेदारी पेश की है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal