CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में उदयपुर की गोराधन सोलंकी ने रजत पदक जीता

40-42 किलोग्राम भार वर्ग में पदक अपने नाम किया 

 | 
Goradhan Solanki wins sliver in boxing

उदयपुर 17 सितंबर 2025। उदयपुर की छात्रा गोराधन सिंह सोलंकी ने CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उदयपुर को गौरवान्वित किया। 

यह प्रतियोगिता 10 से 14 सितम्बर 2025 तक हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एस.डी.पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। जहाँ 40–42 किलोग्राम भार वर्ग में गोराधन सोलंकी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

आपको बता दे की पदक विजेता गोराधन सिंह सोलंकी उदयपुर फतहपुरा स्थित सेंट मैरिज स्कूल की छात्रा है। पदक जीतकर विद्यालय में लौटने पर गोराधन का भव्य स्वागत किया गया। एक विशेष समारोह में प्राचार्या सिस्टर किरण जोजो, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उनका अभिनंदन किया। समारोह में पुष्पवर्षा, तालियों की गूंज और सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने गोराधन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#CBSE #Boxing #NationalBoxing #Udaipur #SportsNews #CBSEBoxing #SilverMedal #UdaipurSports #StMarysSchool #BoxingChampion #UdaipurTimes