निःशुल्क मुक्केबाजी प्रशिक्षण का नया सत्र प्रारम्भ

श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में दिया जाएगा प्रशिक्षण 

 | 
boxing training

उदयपुर 3 अप्रैल 2025 । क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर, जिला मुक्केबाजी संघ एवं श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सत्र 2025-26 के अन्तर्गत मुक्केबाजी प्रशिक्षण का शुभारम्भ गुरूवार को श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में किया गया।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में मुक्केबाजी प्रशिक्षण हेतु खिलाडियों द्वारा पंजीयन करवाया गया एवं साथ ही प्रशिक्षण कार्य अर्न्तराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रशिक्षक नरतप सिंह चुण्डावत द्वारा किया जा रहा है। 

नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि एक माह का विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 15 मई 2025 तक दिया जाएगा। इसके लिए पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है। खिलाडी अपना पंजीयन श्री हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला में करवा सकते है। शिविर में उपस्थित श्रेष्ठ खिलाडियो को वर्ष भर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News