MLSU के वंश शर्मा ने कयाकिंग में स्वर्ण पदक जीता
उदयपुर 2 दिसंबर 2025। 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 कयाकिंग के-1 1000 मी. स्पर्धा में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वंश शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि फतेह सागर झील में आयोजित 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 कयाकिंग स्पर्धा में सुविवि के लिए वंश शर्मा ने के-1 1000 मी. में स्वर्ण पदक जीता।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत ने खिलाड़ी वंश शर्मा एवं टीम मैनेजर प्रतीति व्यास व कोच रूद्र प्रताप सिंह चौहान व नितिन बिष्ट को बधाई दी।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने कहा कि प्रोत्साहन हेतु आगामी 29 अगस्त 2026 खेल दिवस के अवसर पर वंश शर्मा को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
#MLSU #VanshSharma #Kayaking #KheloIndia2025 #KheloIndiaUniversityGames #UdaipurNews #UdaipurSports #RajasthanSports #FatehSagar #UniversitySports #IndiaSports
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
