MLSU की ज़ोया खान ने जूडो में जीता कांस्य पदक

दक्षिण पश्चिम क्षेत्र जूडो (महिला) प्रतियोगिता
 | 
Zoya Khan

उदयपुर 12 नवंबर 2025। सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित दक्षिण पश्चिम क्षेत्र जूडो (महिला) प्रतियोगिता 10 से 11 नवंबर 2025 को सम्पन्न हुई। जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की जूडो (महिला) टीम की खिलाड़ी ज़ोया खान ने कांस्य पदक जीता किया।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित हुई दक्षिण पश्चिम क्षेत्र जूडो (महिला) प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की जूडो (महिला) टीम की खिलाड़ी ज़ोया खान ने 70 किलो वर्ग में मुम्बई यूनिवर्सिटी की साक्षी को हराकर कांस्य पदक जीता और ज़ोया खान के साथ ही अर्पिता, डॉली सिंह और इरम ने ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो (महिला) प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु क्वालिफाई किया।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल अध्यक्ष डॉ. वी. सी. गर्ग, विवि योग केन्द्र समन्वयक डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान, विवि क्रीड़ा मण्डल के सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने खिलाड़ी ज़ोया खान एवं टीम मैनेजर भावना राठौड़ व कोच सुशील सेन को बधाई दी। इसके साथ ही प्रोत्साहन हेतु अगले वर्ष 29 अगस्त 2026 को खेल दिवस के अवसर पर ज़ोया खान को विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की ओर से नकद पुरस्कार दिया जायेगा।