नाएशा और मारिया राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी में करेंगी प्रतिनिधित्व
CBSE राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता
| Sep 12, 2025, 17:13 IST
उदयपुर 12 सितंबर 2025 । हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुरू हो रही सीबीएसई (CBSE) राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उदयपुर की नाएशा सिंह चुण्डावत और मारिया मंसूरी वेस्ट जोन इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वेस्ट जोन इंडिया में प्रतिनिधित्व करने वाली नाएशा सिंह चुण्डावत और मारिया मंसूरी शहर के सेंट पॉल स्कूल की छात्रा है।
आपको बता दे की हाल ही में राजस्थान के अलवरमें सम्पन्न हुई वेस्ट जोन नेशनल मुक्केबाज़ी में नाएशा सिंह चुण्डावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था और मारिया मंसूरी ने रजत पदक प्राप्त किया था।
#BoxingChampionship #CBSE2025 #NaeeshaSinghChundawat #MariaMansoori #UdaipurSports #StPaulSchool #WestZoneIndia #GirlsInBoxing #UdaipurTimes
