उदयपुर के पियूष का साइकिलिंग में राज्य स्तर चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

 | 
piyush menariya

उदयपुर 8 सितंबर 2025। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेनार के कक्षा 12 के छात्र पियूष मेनारिया ने साइकिलिंग में ज़िला स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।  

विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगिरी में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित 69 वीं ज़िला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के साइकलिंग ट्रेक इंडिविजुअल परसूट में पियूष ने पहला स्थान प्राप्त किया। 

पियूष अब महात्मा गांधी विद्यालय आदर्श नगर जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

#UdaipurSports #Cycling #PiyushMenaria #UdaipurTalent #RajasthanSports #StateLevelCycling #UdaipurTimes #UdaipurTalent #Cycling #SportsNews