राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के आमिल बने चैंपियन

उदयपुर के मुक्केबाजों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया
 | 

उदयपुर 24 सितंबर 2025। झुंझुनूं में राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ द्वारा पहली बार आयोजित अंडर 22 प्रतियोगिता में उदयपुर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।  

ज़िला मुक्केबाजी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि 55 किलो भार वर्ग में उदयपुर के आमिल अली ने निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राठौड़ ने बताया कि फाइनल में आमिल ने जयपुर के राहुल गोरा को हराया। 

वहीँ 75 किलो भार वर्ग में प्रवीण पूरी गोस्वामी ने रजत औऱ नितिन सालवी ने 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। 

जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, दलपत सिंह चुण्डावत, पुष्कर शर्मा, कुलदीप जोशी, उमेश भारद्वाज, बालू लाल खोखावत, समर फतह सिंह राठौड़, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने मुक्केबाजों को बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal