उदयपुर की बॉक्सर जिज्ञासा पटेल खेलों इंडिया युथ गेम्स के फाइनल में

सेमीफाइनल में हरनूर कौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
 | 
jigyasa patel

उदयपुर 13 मई 2025 । बिहार की राजधानी पटना में चल रहे खेलो इंडिया युथ गेम्स में उदयपुर की बॉक्सर जिज्ञासा पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि जिज्ञासा पटेल ने 65 किलो भार वर्ग में सेमीफाइनल में हरनूर कौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिज्ञासा पटेल स्थानीय सेंट एंथोनी की छात्रा है। 

जिज्ञासा को जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़, अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, खेल प्रभारी ललित सिंह झाला, सैंट एंथोनी के प्रशिक्षक यश सिसोदिया आदि ने बधाई एंव शुभकामनाएं प्रेषित की है।