उदयपुर ज़िला सीनियर मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को

इस प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले के मूलनिवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे

 | 
Udaipur’s Vinisha Wins Gold in All India Inter-Univ Boxing

उदयपुर, 30 सितंबर 2025। ज़िला मुक्केबाज़ी संघ द्वारा 03 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में ज़िला स्तरीय एलीट बालक / बालिका वर्ग मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले के मूलनिवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। एलीट वर्ग में 1985 से 2006 तक जन्मतिथि वाले खिलाड़ी पात्र होंगे।

📌 खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड

  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

  • 10वीं की अंक तालिका

  • एनुअल मेडिकल रिपोर्ट

  • 2 पासपोर्ट साइज फ़ोटो

📍 प्रतियोगिता स्थल: महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर
🗓️ तारीख: 03 अक्टूबर 2025
समय:

  • सुबह 8:00 बजे – दस्तावेज़ जांच, वजन व मेडिकल

  • सुबह 9:00 बजे – प्रतियोगिता का शुभारंभ