1 मई से उदयपुर दिल्ली फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन

1 मई से उदयपुर दिल्ली फ्लाइट्स के समय में परिवर्तन

उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के परिवर्तित समय का लाभ यात्रियों को मिलेगा।  इससे उनको कहीं ओर की कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में भी आसानी होगी।

 
Udaipur airport

उदयपुर 29 अप्रैल 2023 । डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 30 मार्च से लागू हुए समर शेड्यूल में एयर इंडिया की उदयपुर दिल्ली की उड़ान के समय में परिवर्तन किया गया है।  आगामी 1 मई से उदयपुर दिल्ली उदयपुर की फ्लाइट का नया समय लागू होगा। 

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 469 अब दिल्ली से दिन में 10:55 रवाना होकर 12:15 उदयपुर पहुंचेगी जबकि AI 470 उदयपुर से दोपहर 13:00 बजे रवाना होकर 14:30 दिल्ली पहुंचाएगी। पूर्व में यह उदयपुर से 15:05 रवाना होकर 16:30 दिल्ली पहुंचाती थी।  अब दोपहर 14:30 ही दिल्ली पहुंचाएगी। 

एयर इंडिया की प्रबंधक चारुलता शर्मा ने बताया की उदयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के परिवर्तित समय का लाभ यात्रियों को मिलेगा।  इससे उनको कहीं ओर की कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में भी आसानी होगी    

वर्तमान में उदयपुर-दिल्ली-उदयपुर का शेड्यूल 

उदयपुर से दिल्ली के लिए वर्तमान में 5 फ्लाइट्स संचालित होती है जिनमे से 4 नियमित यानि सप्ताह में सातो दिन के लिए संचालित होती है और एक फ्लाइट सप्ताह पांच दिन संचालित होती है। 

  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5016 प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 8:10 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 9:35 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5415 प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 9:55 बजे से प्रस्थान होकर सुबह 11:15 दिल्ली पहुँचती है। 
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 469 प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 10:55 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 12:15 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 470 प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 13:00 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 14:30 दिल्ली पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 627 प्रतिदिन दिल्ली से दोपहर 13:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 14:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 628 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 15:20 बजे से प्रस्थान होकर दोपहर 16:45 बजे उदयपुर पहुँचती है।
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 275 प्रतिदिन दिल्ली से शाम 16:45 बजे से प्रस्थान होकर शाम 17:55 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E 5356 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 18:50 बजे से प्रस्थान होकर रात 20:10 बजे दिल्ली पहुँचती है। 
  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को दिल्ली से दोपहर 14:50 प्रस्थान होकर दोपहर 16:35 बजे उदयपुर पहुँचती है। 
  • अलाइंस एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9i695 सप्ताह के पांच दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार) को उदयपुर से रात 20:05 प्रस्थान होकर रात 21:50 बजे दिल्ली पहुँचती है।    

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal