नाथद्वारा–देवगढ़ मदारिया रेल लाइन के लिए भूमि अवाप्ति प्रक्रिया पूरी
जल्द बिछेगी पटरियाँ
उदयपुर 10 नवंबर 2025। राजसमंद ज़िले में प्रस्तावित नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया रेल परियोजना के तहत रेल लाइन बिछाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्रस्तवित परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। संबंधित खातेदारों ने इस प्रक्रिया पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। संबंधित अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है।
केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा जून 2025 में नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया गेज परिवर्तन परियोजना के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शरू की गई थी। निर्धारित समयवधि में भूमि के खातेदारों ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। अब रेल मंत्रालय आवश्यक भूमि अवाप्ति कार्य करेगा।
अवाप्त की जाने वाली अधिकांश भूमि सरकारी है जबकि अन्य शेष भूमि निजी और विभिन्न विभागों के अधीन है। देवगढ़ तहसील के गाँव झाला का खेड़ा, कुआथल, दोला की का खेड़ाऔर मोवना क्षेत्र से यह रेल परियोजना गुज़रेगी।
आपको बता दे कि इससे पूर्व अक्टूबर 2025 में रेलवे द्वारा राजस्थान के महत्वपूर्ण क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन से देवगढ़ मदारिया को वाया टोडगढ़ - रावली को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए नई लाइन के कार्य हेतु फ़ाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंज़ूरी प्रदान की थी ।
फ़ाइनल लोकेशन सर्वे के कार्य के लिए 11.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। यह रेल लाइन राजसमंद, उदयपुर पाली और आसपास के क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही क्षेत्र का अहमदाबाद और जयपुर के मध्य भी सम्पर्क स्थापित होगा।
देवगढ़ मदरिया और टोडगढ़ जैसे पर्यटन क्षेत्र अब तक सीमित परिवहन साधनों पर निर्भर रहे हैं। यह प्रस्तावित रेल मार्ग इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाएगा । इस नई रेल लाइन के निर्माण से टोडगढ़ और देवगढ़ जैसे ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक रेल मार्ग के माध्यम से पहुंच और सुगम होगी। साथ ही व्यापार, कृषि और स्थानीय उद्योगों के लिए नए परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया, 82 किलोमीटर रेल लाइन का 969 करोड़ रुपए की लागत के साथ गेज परिवर्तन कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों के होने से क्षेत्र का जयपुर, दिल्ली, उदयपुर, अहमदाबाद, मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।
#Nathdwara #DevgarhMadariya #Rajsamand #UdaipurNews #RajasthanRailway #IndianRailways #RailProject #LandAcquisition #InfrastructureNews #DevelopmentNews #NathdwaraRailProject #DevgarhRailProject #RailwayUpdate
Source: Media Reports
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
