नेहरू गार्डन का समय रात 9 बजे तक बढ़ाया

अभी तक तक शाम 7 बजे तक ही खुला रहता था 
 | 

उदयपुर 28 मार्च 2026। झीलों की नगरी की विश्वविख्यात झील फतहसागर के मध्य स्थित नेहरू गार्डन अब देसी विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगो के अब रात 9 बजे तक खुला रहेगा। 

नेहरू गार्डन का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक रखा गया था।  उद्यान में म्युजिकल फाउण्टेन तथा फसाड़ लाइटिंग का कार्य पूर्ण होने पर एवं पर्यटकों की रूचि को देखते हुए अब यह उद्यान रात्रि 9.00 बजे तक खुला रहेगा। इससे उदयपुर में नाईट ट्यूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। नेहरू उद्यान के लिए नौका संचालन रानी रोड़ पर राजीव गाँधी स्मृति उद्यान के समीप स्थित ऑपन जिम पार्क पर निर्मित जेटी से किया जा रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां इलेक्ट्रीक बोट चलाई जाती है। इसके अलावा रानी रोड पर ही नाइट फूड कोर्ट भी प्रस्तावित किया गया है। इससे आगामी दिनों में रानी रोड़ क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से नवीन स्थल के रूप में स्थापित होगा और मुख्य पाल पर दबाव कम हो सकेगा।

उल्लेखनीय है की फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित नेहरू गार्डन का निर्माण लगभग 1967 में हुआ था। इसके बाद यह आइलैण्ड गार्डन स्थानीय लोगों और देशी-विदेशी पर्यटकों का पसंदीदी स्थल बना हुआ था। हालांकि झील के पूर्ण भरने पर यह गार्डन जलमग्न हो जाता था। नेहरू उद्यान द्वीप का हस्तान्तरण नगर निगम, उदयपुर से उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर को किए जाने के बाद इसके जीर्णोद्धार के प्रयास प्रारंभ हुए। 

मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत इसके जीर्णोद्वार हेतु UDA की ओर से विभिन्न विकास कार्य कराए गए। इसमें सिविल कार्य, फुटपाथ, वॉटर बॉडिज, हेरिटेज स्ट्रक्चर, होर्टिकल्चर आदि का सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया गया है। उक्त कार्य के अन्तर्गत फतहसागर झील की अधिकतम भराव क्षमता को देखते हुए फुटपाथ के लेवल को भी ऊंचा किया गया है।

क्या है नेहरू गार्डन जाने का शुल्क 

फतहसागर रानी रोड से झील के मध्य स्थित नेहरू गार्डन तक आने जाने के लिए जहाँ एक भारतीय वयस्क नागरिक को 210 रूपये और भारतीय बच्चे के लिए 105 रूपये खर्च करने पड़ते है वहीँ विदेशी वयस्क नागरिको के लिए 420 रूपये और विदेशी बच्चे के लिए 210 रूपये खर्च करने पड़ते है। 

#Udaipur #RajasthanTourism #NehruGarden #FatehSagarLake #NightTourism #IncredibleIndia #UdaipurDiaries #LakeCity #RajasthanTravel #ExploreUdaipur