होली वीकेंड से गुलजार हुआ उदयपुर

हर्बल गुलाल, पिचकारी, सेमल की बिक्री से लेकर पर्यटन तक बूम 
 | 

उदयपुर 1 मार्च 2026। झीली की नगरी की ओल्ड सिटी की मशहूर होली धुलंडी देश विदेश के पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय है। इस बार भी होली से पहले वीकेंड से ही पर्यटक आना शुरू हो गए है वहीँ अब स्थानीय बाजार में भी होली के रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी, सेमल की लकड़ी, खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों की बिक्री शुरू हो गई है।  

holi

होली पर पर्यटन में बूम 

होली को पहले सिर्फ रंगों का त्योहार ही माना जाता था, अब एक नई जगह की खोज में बदल गया है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस होली सप्ताह के लिए फ्लाइट बुकिंग में 70-75% की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि दर्शाती है कि लोग अब त्योहार मनाने के लिए नई जगहों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में झीलों की नगरी उदयपुर इस वर्ष होली के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है। यहां के खूबसूरत महल, झीलें और बाजार पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।  

Udaipur

होली के अवसर पर पर्यटकों को विशेष पैकेज दिए जा रहे है जिसमे होली सेलिब्रेशन, स्टे, फ़ूड के साथ साथ धुलंडी पर होली पार्टी के आयोजन भी शामिल है। धुलंडी पर पुरानी सिटी के घंटाघर, जगदीश चौक पर स्थानीय लोगो के साथ देशी विदेशी भी जमकर होली का आनंद लेते है वहीँ सिटी पैलेस में होलिका दहन के बिशेष कार्यक्रम को देखने के लिए भी हज़ारो की संख्या में पर्यटक जुटते है।  

हर्बल गुलाल से होली मनाने की अपील  

राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड और उदयपुर सहकारी उपभोक्ता भंडार के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष होली पर्व पर जनजातीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल शहर के सहकारी सुपरमार्केट में उपलब्ध कराया गया है।

गुलाल वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसमें प्राकृतिक फूलों, वन औषधीय पौधों एवं हर्बल सामग्री का उपयोग हुआ है। इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और बच्चों के लिए भी उपयुक्त है।

HOli

भंडार महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुलाल आकर्षक एवं सुरक्षित पैकेजिंग में उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण अनुकूल हर्बल गुलाल का उपयोग कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

#Udaipur #UdaipurHoli #Holi2026 #Dhulandi #RajasthanTourism #CityOfLakes #HoliCelebration #RangonKaTyohar #RoyalHoli #HoliFestival #IndiaFestivals #OldCityUdaipur #GhantagharUdaipur #JagdishChowk #CityPalaceUdaipur #UdaipurTourism #HerbalGulal #EcoFriendlyHoli #GreenHoli #VocalForLocal #TribalWomen#TravelRajasthan #IncredibleIndia #FestiveTravel #HoliGetaway #TourismBoom