नीमच माता रोपवे अब रात 10 बजे तक खुला रहेगा

जानिए कैसे आप अनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं
 | 

उदयपुर 7 मई 2026। उदयपुर आने वाले पर्यटक नीमच मत रोपवे की सवारी अब रात के 10 बजे तक कर सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा  मद्देनज़र नीमच माता मंदिर स्थित रोपवे अब रात 10 बजे तक खुला रहेगा। 

इससे शाम ढलती ही जब शहर रौशनी से जगमगाता है तब रोपवे से पर्यटक ऊंचाई से शहर की जगमगाती फतहसागर झील और आसपास के क्षेत्रो का रात के समय का दृश्य पर्यटकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को केवल दिन तक सीमित न रखकर रात में भी सक्रिय करना है। इससे पर्यटकों का ठहराव और बढ़ेगा। होटल और स्थानीय व्यवसायियों को भी फायदा पहुंचेगा। 

वहीँ रोपवे प्रबंधन ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट काउंटर के साथ साथ ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई है।

अनलाइन टिकट बुक करने के लिए CLICK करें। या नीचे दिए हुए QR Code को स्कैन करें।

Source: Media Reports

#Udaipur #NeemachMata #NeemachMataRopeway #UdaipurTourism #RajasthanTourism #FatehSagar #NightTourism #UdaipurDiaries #TravelRajasthan #LakeCityUdaipur #UdaipurNews #TouristAttraction #RajasthanNews #IncredibleIndia #UdaipurTravel