सलूंबर, सागवाड़ा, सीमलवाड़ा, डूंगरपुर और आसपुर ने बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

चित्तौड़-देबारी-मादड़ी लाइन पर गुरुवार को होगा इमरजेंसी शटडाउन

 | 
Power Cut on 11-October: List of areas affected

13 अगस्त 2025 । कल 14 अगस्त 2025, गुरुवार को 220 केवी चित्तौड़-देबारी-मादड़ी लाइन पर अतिआवश्यक अनुरक्षण और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य के चलते आसपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन सलूम्बर, सागवाड़ा, सीमलवाड़ा, डूंगरपुर तथा 220 केवी जीएसएस आसपुर से निकलने वाले सभी ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी अधिशाषी अभियंता, 220 केवी जीएसएस, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम, आसपुर, जिला डूंगरपुर ने दी है।