उदयपुर में बड़ी पहल: दृष्टिबाधित बच्चों के लिए प्रज्ञा चक्षु विद्यालय में रैंप और ब्रेल टाइल्स की नई सुविधा
Udaipur Times, Udaipur Local News, May 28, 2026: दिव्यांगों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित संस्था 'पेनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स' तथा अर्थ डायग्नोस्टिक्स द्वारा दृष्टिबाधित हेतु प्रज्ञा चक्षु विद्यालय, अम्बामाता में बच्चों की सुगम आवाजाही और आत्मनिर्भरता के लिए एक सराहनीय सेवा कार्य का निर्माण किया गया। Arth डायग्नोस्टिक्स के CEO तथा पेनशिआ डिसेबिलिटी के अध्यक्ष डॉ. अरविंदर सिंह तथा मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं लीगल सर्विसेज के सचिव कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में नवनिर्मित रैंप और विशेष ब्रेल टाइल्स का उद्घाटन किया। Disability Rights in Udaipur
ब्रेल टाइल्स और रैम्प
सीढ़ी के द्वारा चढ़ने से कई बार दृष्टिबाधित बच्चे सीधी से टकराकर असुंतलित होकर गिर जाते थे। इस समस्या के समाधान हेतु विद्यालय में एक रैंप का निर्माण किया गया है, जिसमें सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई गई है ताकि बच्चे बिना किसी समस्या के आसानी से आवाजाही कर सकें। इसके साथ ही, समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी कमरों के बाहर विशेष 'ब्रेल टाइल्स' लगाई गई हैं। इन टाइल्स की मदद से अब दृष्टिबाधित छात्र स्वयं अपनी कक्षा को पहचान सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। डा सिंह ने बताया के शिक्षा का अधिकार संवैधानिक अधिकार है। दिव्यांग अधिकार कानून और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों के अनुसार सुगम्यता भी मौलिक अधिकार हैऔर शिक्षा संस्थानों में बिना सुगम्यता के पढ़ाई कर पाना असंभव है। Pragya Chakshu School Udaipur
शारीरिक अक्षमता असफलता नहीं
डॉ. अरविंदर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए भावुक और प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "अपनी शारीरिक अक्षमता को कभी भी अपनी सफलता के आड़े न आने दें।" डॉ. सिंह ने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि एक दिव्यांग व्यक्ति होने के बावजूद उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी और आज चिकित्सा, प्रबंधन और कानून जैसे कई क्षेत्रों में विश्व स्तर पर सफलता प्राप्त की है। उनकी बातों ने बच्चों में एक नई ऊर्जा और जोश भर दिया। न्यायाधीश श्री कुलदीप शर्मा जी ने भी कानूनी मदद के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। Visually impaired school Udaipur
अब बाधा नहीं बनेगी सीढ़ी, हर बच्चा बढ़ेगा आगे
डॉ. अरविंदर सिंह ने संकल्प दोहराया कि उनकी संस्था दिव्यांगों के लिए 'सुगम्य वातावरण' और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।यह पहल न केवल सुगम्यता को बढ़ावा देती है, बल्कि एक समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। Udaipur Breaking News
विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम माहेश्वरी और समस्त स्टाफ ने पेनेशिया संस्था और अर्थ डायग्नोस्टिक्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप जी शर्मा और डॉ. अरविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था की एडमिनिस्ट्रेटिव हेड डिंपल सुहालका, लीगल हेड कनिका कल्याण और कनिष्का श्रीमाली का भी अभिनंदन किया गया। News from Udaipur
#उदयपुर #उदयपुर_समाचार #UdaipurNews #राजस्थान_समाचार #दिव्यांग_अधिकार #समावेशी_शिक्षा #प्रज्ञा_चक्षु_विद्यालय #ब्रेल #दृष्टिबाधित #अम्बामाता #UdaipurTimes #RajasthanNews #Udaipur #UdaipurNews #DisabilityRights #InclusiveEducation #VisuallyImpaired #PragyaChakshuSchool #BrailleTiles #AccessibleEducation #ArthDiagnostics #Panacea #UdaipurTimes
