पोलियो रोगियों के लिए आशा की किरण


पोलियो रोगियों के लिए आशा की किरण 

डॉ. खुशबू अरोड़ा और डॉ. अरविंदर सिंह का शोध

 
dr khushboo arora

उदयपुर 9 अप्रैल 2025 । डॉ. खुशबू अरोड़ा को उनके पोलियो रोगी के जीवन की गुणवत्ता के प्रबंधन पर की गई महत्वपूर्ण केस स्टडी के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. खुशबू अरोड़ा फिजियोथेरेपी क्लिनिक की संस्थापक हैं। 

यह अध्ययन डॉ. अरविंदर सिंह और डॉ. खुशबू अरोड़ा का संयुक्त प्रयास है, जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से अधिक आयु के पोलियो रोगियों के बीच जागरूकता फैलाना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। 

इस अध्ययन के माध्यम से बताया गया है कि कैसे विशेष फिजियोथेरेपी तकनीकों के माध्यम से पोलियो रोगियों के निचले अंगों की ताकत को बहाल किया जा सकता है और ऊपरी अंगों की शक्ति की को बनाए रखा जा सकता है।

इससे रोगी दैनिक कार्यों को आसानी से कर पाते हैं। साथ ही, इन तकनीकों से रीढ़ की हड्डी की मजबूती में भी वृद्धि होती है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है। यह शोध पोलियो से प्रभावित लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने जीवन के उत्तरार्ध में हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal