उदयपुर की साल 2023 की कुछ मीठी और कुछ कड़वी यादें
उदयपुर टाइम्स आपको साल भर की प्रमुख खबरों से करवा रहा रूबरू
उदयपुर 28 दिसंबर 2023। झीलों की नगरी में वर्ष 2023 में कई तरह की यादें से जुड़ा है। हम आपको इस वर्ष की कुछ मीठी तो कुछ कड़वी यादे से एक बार फिर से रूबरू करवा रहा है। शहर की वर्ष में कुछ नई ट्रेन मिली तो नगर विकास प्रन्यास प्रमोट होकर उदयपुर विकास प्राधिकरण बना वहीँ उदयपुर ज़िले का हिस्सा रहा सलूंबर नया जिला बना इसी तरह उदयपुर संभाग का हिस्सा रहा वागड़ क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ को मिलाकर नया बांसवाड़ा संभाग बना ,जहाँ इस वर्ष कुछ अपराध जगत की घटनाओ ने जनता को झकझोरा तो वहीँ सेलिब्रिटी जगत की डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह भी बना हमारा शहर।
उदयपुर जयपुर वंदे भारत ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 सितंबर को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
UIT बना उदयपुर विकास प्राधिकरण UDA

उदयपुर में सरकार के आदेश के बाद नगर विकास प्रन्यास ( UIT ) अब उदयपुर विकास प्राधिकरण ( UDA ) बन गया है। पूर्व में जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब यहाँ नगर विकास प्राधिकरण (UDA) का नया बोर्ड लगाया गया है। सरकार के गजट नोटिफिकेशन जारी करने के बाद यूडीए का 136 गांवों के साथ गठन हो गया है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
सलूंबर समेत 19 नए ज़िले तथा बांसवाड़ा समेत 3 नए संभाग बनाए जाने की घोषणा

राजस्थान में सलूंबर समेत 19 नए ज़िले तथा बांसवाड़ा समेत 3 नए संभाग बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। इसी के साथ अब राज्य में 50 जिले और 10 संभाग हो जाएंगे। बांसवाड़ा, पाली, सीकर नए संभाग बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
विशेष रेलसेवा

इंदौर-उदयपुर-इंदौर रेलेसवा का असारवा (अहमदाबाद) तक विस्तार
रेलवे द्वारा इंदौर-उदयपुर-इंदौर प्रतिदिन रेलसेवा का विस्तार असारवा (अहमदाबाद) तक किया गया है। यह विस्तार दिनांक 4 मार्च 2023 को उदयपुर से असारवा तक विशेष रेलसेवा के रूप में किया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
कोटा-असारवा वाया उदयपुर द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा
रेलवे द्वारा कोटा-असारवा (अहमदाबाद)- कोटा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन दिनांक 03.03.23 से किया गया है।अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
असारवा-डूंगरपुर-असारवा डेमू स्पेशल रेल सेवा
असारवा-डूंगरपुर-असारवा डेमू स्पेशल रेल सेवा का चित्तौड़गढ़ तक विस्तार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
गुलाब बाग़ टॉय ट्रेन

नगर निगम द्वारा गुलाब बाग में टॉय ट्रेन का सांकेतिक रूप से संचालन प्रारंभ किया गया। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
रॉयल वेडिंग उदयपुर
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा के साथ उदयपुर में व्हाइट वेडिंग

भारत के T-20 टीम के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पण्ड्या ने "वाइट वेडिंग" थीम पर उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करी । अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
BJP विधायक की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग

हिसार जिले की आदमपुर सीट के MLA भव्य बिश्नोई की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की रॉयल वेडिंग

सितंबर माह में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट में शादी करी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
बिजनेस टायकून उदय कोटक के बेटे जय की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग

कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक के बेटे जय कोटक की 2015 की मिस इंडिया विजेता अदिति आर्या के साथ उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
उदयपुर बोटलनेक
फतहपुरा चौराहे पर बोटलनेक बने भवन को गिराया

शहर के फतहपुरा चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से उदयपुर विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर की मदद से इस चौराहे के ठीक कॉर्नर पर बने मकान को गिराया गया। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
शक्ति नगर का बॉटल नेक भी जल्द ही खुल सकता है

नगर निगम अब शक्ति नगर का बॉटल नेक जल्द ही हटा सकता है। यह बॉटल नेक सालों से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
शक्तिनगर से दुर्गा नर्सरी रोड तक नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

नगर निगम की ओर से शास्त्री सर्किल से दुर्गा नर्सरी चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहाँ पर आस-पास अवैध रूप से लगे हुए ढाबे के नाम के बोर्ड भी हटाए गए, लोगों ने मकानों,दुकानों व शो-रूम के काफी आगे तक रेम्प व सीढियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
क्राइम न्यूज
दोहरे हत्याकांड की आरोपी मारिया को 7 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा

उदयपुर की दो बुजुर्ग बहने हुसैना और सारा की उन्ही की एक रिश्तेदार मारिया ने पैसों और जेवर के लालच में हत्या (Murder) कर दी थी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या

राजधानी जयपुर के श्याम नगर इलाके में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
सहेली नगर में एक माँ ने अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या की

शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर में एक माँ ने अपने ही 14 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर डाली। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
उदयपुर में श्री राजपुत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पर चली गोली

उदयपुर के बीएन कॉलेज में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्गविजय सिंह बाठेड़ा ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया पर गोली चला दी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
न्यू पोस्टिंगस
अरविंद कुमार पोसवाल उदयपुर के नए जिला कलेक्टर

अरविंद कुमार पोसवाल, जो चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थे, अब उदयपुर की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे, अब वह उदयपुर के जिला कलेक्टर और डीएम के रूप में ताराचंद मीना की जगह लेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
MLSU की पहली महिला कुलपति प्रो डॉ सुनीता मिश्रा बनी

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का कुलपति पद पर लखनऊ की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. सुनीता मिश्रा को नियुक्त किया गया है। डॉ. मिश्रा सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की पहली महिला कुलपति होंगी। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
